Latest News

*गंभीर आरोप !! होशियारपुर (PUNJAB) के IVY Hospital पर, जिसको मृत घोषित किया उसी ने PGI से जिंदा वापिस लौट दिया हॉस्पिटल के बाहर दिया धरना, पढ़िए सनसनीखेज मामला*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 12 Feb, 2023 11:15 PM.

          जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/होशियारपुर

 

पंजाब में एक बहुत ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने PGI से जिंदा लौट कर उसी हॉस्पिटल के ख़िलाफ़ धरना दिया जिसने उसको मृत घोषित किया था। यह मामला जिला होशियारपुर के गांव नंगल शहीदां का है जहां के निवासी बहादुर सिंह को IVY Hospital के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

 

 

 

 

 


जानकारों के मुताबिक IVY हॉस्पिटल की ओर से death declare किए जाने के बाद बहादुर सिंह के घरवालों उसे PGI चंडीगढ़ ले गए। वहाँ उसका इलाज चला और वह सही सलामत एक दिन में ठीक हो गया और वापिस आकर वो खुद अस्पताल के ख़िलाफ़ दिए धरने में शामिल भी हुआ।

 

 

 

 

 


बहादुर सिंह की पत्नी के मुताबिक उसके पति को खांसी थी और वो उसे IVY अस्पताल में ले गए, जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। और उसके बाद PGI ले जाने पर वो एक दिन में ठीक हो गया। जिसके बाद गांव की पंचायत और बहादुर सिंह के घर वालों द्वारा IVY के बाहर पक्का धरना लगा दिया गया।

 

 

 

 

 


वहीँ, मौके पर पंहुचे S.H.O. मॉडल टाउन होशियारपुर हरप्रेम सिंह ने मीडिया को बताया गया कि बहादुर सिंह के परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ Medical Board की रिपोर्ट लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

उधर, IVY हॉस्पिटल वालों का पक्ष अभी सामने नहीं आया और न ही उनसे संपर्क स्थापित हो पाया है जिसका इंतजार रहेगा। अतः तब तक यह आरोप असत्यापित रहेंगे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663