Latest News

Parliament Session Update: राज्यसभा में हंगामे के बीच PM मोदी बोले- जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा

By JAI HIND NEWS DESK

Published on 09 Feb, 2023 02:44 PM.

खास बातें

02:31 PM, 09-FEB-2023

धानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।

02:34 PM, 09-FEB-2023

PM ने कहा, देश आजाद हुआ, तब से 2014 तक 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे। लोग सांसदों के पास जाते थे कि हमें कनेक्शन मिल जाए। उस समय डिमांड भी कम थी, गैस लाने के लिए खर्चा भी नहीं करना पड़ता था। हमने तय किया कि हम घर को एलपीजी कनेक्शन देंगे। हमें मालूम था, हमें मेहनत करनी पड़ेगी, दुनिया भर से गैस लाने पड़ेगी, लेकिन हमारी प्राथमिकता देश का सामान्य नागरिक था। इसलिए हमने 32 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास गैस कनेक्शन पहुंचाए। इस एक उदाहरण से आप समझ सकते हैं कि हमें कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी। 

02:29 PM, 09-FEB-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई भी सरकार में आता है, तो देश के लिए कुछ करने का वादा करके आता है, लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। इसलिए विकास की गति, नियत, परिणाम क्या है, यह बहुत मायने रखता था। सिर्फ आप कहते रहें कि हम भी कुछ करते थे, इतने से बात बनती नहीं है। 

02:28 PM, 09-FEB-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, पहले देश में परियोजनाओं को अटकाना, लटकाना आदत बन गई थी। हमने टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म तैयार किया, पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान लेकर आए और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने का काम हो रहा है। जो योजनाएं बनाने में महीनों लग जाते थे, वे सप्ताहों के भीरत आगे बढ़ा दिया जाता है। क्योंकि आधुनिक भारत के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व हम समझते हैं। 

02:25 PM, 09-FEB-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, कलबुर्गी में आठ लाख से ज्यादा जनधन के खाते खुले हैं। इतने काम के बाद अगर किसी का खाता बंद हो जाए तो उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं। कभी कभी यहां तक कही देते हैं कि गरीब को हरा दिया। अरे भाई जनता जनार्दन ने किसी और को जिता दिया और आप यहां रो रहे हो। जनधन आधार मोबाइल की त्रिशक्ति और डीबीटी के तहत पिछले कुछ वर्षों को 27 लाख करोड़ रुपया देश की जनता के खातों में हितधारकों के ट्रांसफर किया गया।

 

02:22 PM, 09-FEB-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमनें बैंकिंग व्यवस्था का स्थाई समाधान निकाला और जनधन अभियान चलाया। पिछले नौ साल में ही 48 करोड़ जनधन खाते खोले गए। 32 करोड़ बैंक खाते ग्रामीण और कस्बों में हुए हैं। यानी देश के गांव तक प्रगति की मिसाल को ले जाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा, खरगे जी शिकायत कर रहे थे, मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। 

02:20 PM, 09-FEB-2023

हमारी सरकार की पहचान हमारे पुरुषार्थ के कारण बनी है। हम स्थाई समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। हम एक-एक चीज को छूकर आगे भागने वाले नहीं हैं। हम मूलभूत आवश्कताओं और स्थाई समाधान की तरफ बढ़ रहे हैं। 

 

02:18 PM, 09-FEB-2023

पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं की दुनिया चलती थी। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशैली और कल्चर विकसित किया कि देश ने एक भी चुनौती का स्थाई समाधान करने का न कभी सोचा कि न कभी प्रयास किया। हो हल्ला ज्यादा था, कुछ चीजों को छू लेते थे, समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व था। देश की जनता समस्याओं से जूझ रही थी, देश की जनता देख रही थी कि समस्याओं का समाधान कितना बड़ा लाभ कर सकता है, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। 

02:16 PM, 09-FEB-2023

2014 में आकर जब मैंने चीजों को बारीकी से देखने का प्रयास किया, तो पता चला कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने, हो सकता है उनका इरादा मजबूत नींव बनाने का हो, लेकिन मैंने देखा उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। जब वे गड्ढे खोद रहे थे, छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे। उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे, आगे बढ़ रहे थे। 

02:15 PM, 09-FEB-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खुलेगा। इसलिए कमल खिलाने में आपका प्रत्यक्ष या परोक्ष जो भी योगदान है, उसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, कल विपक्ष के हमारे वरिष्ठ साथी खरगे जी ने कहा, हमने 60 साल में मजबूत बुनियाद बनाई है। उनकी शिकायत थी कि बुनियाद हमने बनाई और क्रेडिट मोदी ले रहा है। 

02:13 PM, 09-FEB-2023

इस सदन में जो भी बात होती है, उस बात को देश बहुत ही गंभीरता से सुनता है। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन बल्कि देश को निराश करने वाली है। इस प्रकार की प्रवृत्ति के माननीय सदस्यों को मैं यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल। 

02:11 PM, 09-FEB-2023

पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष का हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बीच विपक्षी दल लगातार हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी सांसद कारोबारी गौतम अदाणी को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। 

02:09 PM, 09-FEB-2023

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। 

12:07 PM, 09-FEB-2023

अदाणी विवाद से संबंधित JPC जांच की मांग को लेकर AAP और BRS सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

11:27 AM, 09-FEB-2023

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल देश अदाणी मामले पर पीएम से जवाब की उम्मीद कर रहा था। वे सच्चाई से क्यों डरते हैं। अगर सरकार कुछ भी छिपाना नहीं चाहती है, तो वे जेपीसी से क्यों भाग रहे हैं। हम आज राज्यसभा में पीएम से जवाब की उम्मीद कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान से कुछ अंशों को हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोकसभा अध्यक्ष को लिख रहे हैं। इसे कैसे हटाया जा सकता है? एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो असंसदीय हो। राहुल गांधी ने एक सवाल पूछा कि पीएम ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कितनी बार अदाणी के साथ यात्रा की? इसे हटाने से क्या फायदा?

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663