जय हिन्द न्यूज/जालंधर
सरकारी ग्रांट दुरुपयोग मामले में आरोपी कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया के अंतिम संस्कार और इस बाबत FIR दर्ज होने के बाद नया अपडेट सामने आया है।
पूर्व MLA K.D भंडारी के निवास पहुंचे पंजाब भाजपा प्रभारी तरुण चुघ ने जालंधर पुलिस की ओर से दर्ज FIR को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनको भी किसी के घर के व्यक्ति की मौत का दुख है लेकिन "Whistle ब्लोअर" की भूमिका निभाने वाले भंडारी को FIR में नामजद करना न्यायोचित नहीं है।
उधर, खबर मिली है कि Suicide Note के आधार पर दर्ज FIR के चलते ग्रांट घोटाले के शिकायतकर्ता राज कुमार शर्मा ने अग्रिम जमानत अर्जी जालंधर सेशन कोर्ट में दायर की है। कोर्ट ने याचिका के आधार पर पंजाब पुलिस से FIR का रिकॉर्ड तलब किया है। जानकारी मिली है कि याचिका में Suicide Note की सत्यता और FIR को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया ने गत दिवस जहर निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। परिवार ने एक Suicide Note पुलिस को सौंपा था जिसमें उसने खुद को उसके ख़िलाफ़ दर्ज 6 FIR's से जुड़े ग्रांट घोटाले के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वालों के नाम लिखे थे जिसमें Ex MLA K.D भंडारी का नाम भी शामिल है।
बता दे कि दिवंगत विक्की कालिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान 50 लाख रुपए के गबन किया था। पुलिस ने विक्की कालिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। अब देखना शेष होगा कि इस मामले में क्या नया मोड़ आता है या फिर यह केस भी राजनीति की भेंट चढ़ जाता है।