Latest News

*Jalandhar AAP News: MLA रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल और दिनेश ढल्ल ने विपक्षियों को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस के 2 पूर्व पार्षदों समेत कईयों को अपने खेमे में करवाया शामिल*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 30 Jan, 2023 09:01 PM.

            जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा, वेस्ट के शीतल अंगुराल और नॉर्थ के हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। खास बात यह कि नॉर्थ हलके के विधायक अवतार हेनरी जूनियर के खासमखास पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ने भी आज आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस के सीनियर नेत्री सुषमा गौतम ने AAP ज्वाइन कर लिया।

 

 


MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व पार्षद हंसराज राणा को भी AAP में शामिल करवाया। इन सभी को विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाया। नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से खुद को मजबूत बना रही है, जिसमें विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल लगातार कामयाब हो रहे हैं।

 

 

 

आज सर्किट हाउस में स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को AAP में शामिल करवाया। निकाय मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस के सीनियर नेता सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663