Latest News

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में MP को आया हार्ट अटैक, निधन: तमिलनाडु की सांसद से बोले- ज्योति How Are You और नीचे गिर पड़े

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 14 Jan, 2023 03:23 PM.

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गया। चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। चौधरी 76 साल के थे। 



संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। 
 

 



चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने अकाली दल के सरवन सिंह को हराया था।

 

 

राहुल गांधी जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंच गए हैं। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी हैं। संतोख चौधरी के निधन पर पंजाब के नेताओं ने शोक जताया है। 






रविवार को होगा अंतिम संस्कार, फिर शुरू होगी यात्रा
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी। पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया। कैप्टन ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

आप नेता अनमोल गगन मान ने जताया शोक
आप नेता अनमोल गगन मान ने चौधरी के निधन पर शोक जताया और कहा कि जालंधर से सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663