Latest News

MC Jalandhar Action: कांग्रेसी नेता "मनु" की "बिडिंग" स्थित अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर, कई अवैध निर्माण भी गिराए, पढ़िए

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 03 Jan, 2023 02:28 PM.

           जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने ओल्ड फगवाड़ा रोड पर अवैध रूप से बनाई गई कालोनी पर डिच चला दी। उक्त कालोनी में कई अवैध निर्माण भी हो रहे थे, उस पर कार्रवाई की गई है।

 

 

नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि वज्र एंक्लेव के सामने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेसी नेता वडिंग की अवैध कालोनी है। इससे पहले भी सुखदेव वशिष्ठ ने वडिंग के कई कालोनियों पर डिच चलाई थी।

 

 

आपको बता दें कि निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश लगातार अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ एक्शन ले रहे है। इसी के चलते आज निगम टीम ने उक्त अवैध कालोनी पर कार्रवाई की।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663