Latest News

U.K भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपए ठगे, नवाँशहर में जालंधर के ट्रैवल एजेंट "टब्बर" पर F.I.R दर्ज

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 04 Dec, 2022 10:44 AM.

           जय हिन्द न्यूज/नवांशहर


थाना सिटी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मूसापुर के रहने वाले विजय कुमार ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वे अपने बेटे को इंग्लैंड भेजना चाहते थे। उन्होंने नवांशहर के बंगा रोड पर स्थित PCS गलोबल नाम के दफ्तर से संपर्क किया।

 

 

 

 

 

आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर कि वे उनके बेटे को इंग्लैंड भेज देंगे और कुल 5 आरोपियों ने 20 लाख रुपए की मांग की। जबकि उन्होंने नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए आरोपियों को 17 लाख 47 हजार रुपए दिए, मगर उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा।

 

 

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि यह सारी राशि अपने जानकारों से उधार ली थी। जब भी वे आरोपियों से बेटे को इंग्लैंड भेजने की बात करते तो वे उन्हें कोईसीधा जवाब नहीं देते थे। जिसके चलते मजबूरन उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की।

 

 

 

पुलिस ने जांच करके मामले के संबंध में आरोपी उक्त दफ्तर चलाने वाले व बटाला रोड अमृतसर के रहने वाले और मौजूदा समय में HAMILTON FLAT, नकोदर रोड, वडाला चौक जालंधर के रहने वाले गौरव सहदेव, उसके भाई सौरव सहदेव और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663