Latest News

*जालंधर में यह Restaurant मालिक धड़ल्ले से कर रहा था यह गैर कानूनी काम, "LAZY MAKKAR" के बाद POLICE ने ऐसे दूर किया मालिक का "भुलेखा", पढ़िए खबर*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 10 Nov, 2022 10:14 PM.

            जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/जालंधर

 

महानगर के हुक्का बार "LAZY MAKKAR" पर एक्शन के बाद आज सिटी के नॉर्थ हलके में सत्ता परिवर्तन के बाद भी गफलत लेकर धड़ल्ले से बिना परमिट शराब पिला रहे और पाबंदी के बावजूद हुक्का पिला रहे H.L रेस्टोरेंट बार में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने रेड कर 6 लोगों को आज गिरफ्तार किया।

 

 

 

 

 

मकसूदा के साथ स्थित इस रेस्टोरेंट की थाना स्तर पर खूब सेटिंग थी लेकिन इसके मालिक का आज CIA की टीम ने "भुलेखा" दूर कर दिया और रेड करके न केवल सभी को गिरफ्तार किया ब्लकि उसी सेटिंग वाले थाना में FIR भी दर्ज करवाई।

 

 

 

 


आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुत्र तीर सिंह वासी मोती नगर, गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह वासी मोहल्ला उधम सिंह नगर, प्रदीप कुमार पुत्र संजीव कुमार वासी भगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, अमन पुत्र गिरधारी लाल वासी गांव पलिया यूपी, आरिज खान पुत्र अहमद खान वासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है।

 

 

 

 

 

 

सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मकसूदा मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली की H.L रेस्टोरेंट्स में बिना परमिट से ग्राहकों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने टीमें बनाकर वहां पर रेड की तो ब्लेंडर प्राइड शराब और हुक्के की सामग्री बरामद हुई।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663