Latest News

*होटल-रिसॉर्ट के जाली बिलों पर बेटी को इंसाफ दिलाते खुद क्रिमिनल केस में गिरफ्तार हुए जालंधर के F.C. Aggarwal कंपनी का मालिक को 24 घंटे और "GRILL" करेगी सिटी पुलिस, "बिट्टू परदेसी" और बेटी तानशी पर भी बढ़ा सरेंडर का दबाव, पढ़िए केस अपडेट*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 30 Oct, 2022 05:37 PM.

              जय हिंद न्यूज़/जालंधर

 


दामाद समेत बेटी के ससुराल वालों को दहेज प्रताड़ना के केस में लपेटने के लिए होटल इम्पेरिया सुईट्स और मोदी रिसोर्ट के फर्जी बिल बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए शास्त्री मार्किट स्थित F.C. अग्रवाल कंपनी के संचालक राजीव अग्रवाल को अब थाना 6 पुलिस 24 घंटे और "GRILL" करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

बीती शाम गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजीव अग्रवाल को आज कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस को पूछताछ और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का रिमांड मिला है। इसके साथ ही आरोपी की फ़रार चल रही बेटी तानशी अग्रवाल और शादी की केटरिंग करने वाले "बिट्टू परदेसी" के worker जतिन कालरा की मुश्किलें बढ़ गयी है।

 

 

 

 

 

 

 


पता चला है कि थाना पुलिस आरोपी राजीव अग्रवाल से फर्जी बिल बनाने को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ फ़रार चल रहे तानशी अग्रवाल और शादी की केटरिंग करने वाले "बिट्टू परदेसी" के worker जतिन कालरा के पते ठिकानों का राज उगलवा रही है क्योंकि दोनों को कोर्ट ने जमानत देने से भी इंकार कर चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


दरअसल मामला यह कि तानशी ने पति पर दहेज का मामला दर्ज करवाने के समय शादी खर्च के बिल पेश किए थे जो चैलेंज करने पर हुई जांच में फर्जी पाए गए थे। तीनो के खिलाफ थाना 6 में गुप्ता मोटर्स के मालिक परवीन गुप्ता और अभिषेक गुप्ता की शिकायत पर Non-Bailable धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


उच्च स्तरीय जांच में यह साबित हुआ कि पेश बिल फर्जी हैं क्योंकि होटल इम्पीरिया सूट और मोदी resort वालों ने पेश बिलों की तस्दीक से इंकार कर दिया था। हालांकि जांच में कैटरर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसको केस में नामजद किया गया था। काफी दिनों से फ़रार आरोपी राजीव अग्रवाल को खुद गुप्ता ने ट्रैप लगाकर पुलिस को गिरफ्तार करवाया था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663