Latest News

*पंजाब विच अपना ही कौंसलर पा रिहा सी केजरीवाल दीया बेड़ियाँ च "वट्टे"?, जालंधर रूरल पुलिस ने भी शॉट कर दित्ते "........", पढ़िए कहां, किसके और क्यों*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 21 Oct, 2022 06:37 PM.

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर।


पंजाब में सत्ता प्राप्ति के लिए केजरीवाल ने आम जनता के साथ सस्ती रेत का वादा किया था लेकिन यह क्या राज्य में सत्ता मिलते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पिछली सरकारों की तरह गुंडा टैक्स वसूली करके रेत को फिर महंगा कर दिया।


 

 

 

इसका खुलासा आज उस समय हुआ जब पार्टी के पार्षद दविंदर रोनी को जालंधर रूरल पुलिस ने अवैध माइनिंग के आरोप में काबू किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आजाद पार्षद दविंदर सिंह रौनी सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग करवा रहा था और गुंडा टैक्स की वसूली करने के आरोप में तीन साथियों सहित नामजद किया गया है।

 

 

 

दरअसल मामला वीरवार का है। माइनिंग इंस्पेक्टर ने थाना बिलगा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को घेर लिया। गाड़ी में उनके साथ दो व्यक्ति और सवार थे, जिनके पास रेत से संबंधित पर्चियां मिली हैं। रौनी महानगर के वार्ड 66 गोपाल नगर के पार्षद हैं। वह निर्दलीय चुनाव जीते थे लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली थी।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक इलाके के लोगों की शिकायत और घेराबंदी के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाकर तीनों को पुलिस के हवाले करवा दिया। जिनकी पहचान पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई। ये सभी पार्षद की गाड़ी में ही सवार थे। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है।

 

 

 

बताया गया है कि मौके से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर भी मिले हैं। वायरल वीडियों में लोगों ने रौनी और उसके साथियों पर ट्राली वालों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। वीडियो में रौनी से भी व्यक्ति ने पूछा कि ट्राली वालों से क्यों पैसे लेते हो तो उसने कहा कि मैने पैसे मांगे ?

 

 


रौनी को निकाल सकती है पार्टी
पंजाब सरकार ऐसे मामलों में सख्ती बरतती आई है। इससे पहले भी अपनी ही पार्टी के मंत्री को भगवंत मान ने गिरफ्तार करवा दिया था। विजय सिंगला पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े टेंडर में कमीशन मांगने के आरोप लगे थे। मामले को लेकर उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। ऐसे में अब अपनी ही पार्टी के पार्षद पर कार्रवाई करके सरकार कहीं न कहीं स्पष्ट संकेत दे रही है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663