Latest News

*जालंधर में तेजी से टूटने लगे अवैध निर्माण, आज भी कालोनाइजर यश खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े, प्रकाश आईसक्रीम, पम्मी दी डेयरी, "चेन्नई सुपर किंग" राजू परिमल की इमारत को भी नोटिस जारी, पढ़िए*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 20 Oct, 2022 08:05 PM.

              जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

नगर निगम की टीम ने वीरवार को जालंधर के अंदरूनी बाजारों में बड़ी कार्रवाई की। निगम टीम ने कालोनाइजर यश खन्ना द्वारा बनाई गई 15 अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। निगम टीम ने इन दुकानों के पिलर और छत को तोड़ दिया।

 

 

 

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की। एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि अटारी बाजार में यश खन्ना द्वारा अवैध रूप से 15 दुकानें बनाई गई थी। जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थी।

 

 

 


वहीँ, नगर निगम की टीम ने पूर्व विधायक के खासमखास प्रकाश आईसक्रीम के मालिक और पम्मी डेयरी को नोटिस भेजा है। गोपाल नगर में स्थित प्रकाश आईसक्रीम के मालिक को नोटिस भेजते हुए निगम ने नक्शा और सीएलयू की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके साथ ही  को भी नोटिस भेजा गया है।

 

 

 


नगर निगम ने अटारी बाजार में जमुना हलवाई के पास बनी चेन्नई सुपर किंग राजू परिमल की दुकान को लेकर भी नोटिस जारी किया है। कला बाजार में एक बड़े ज्वेलर को भी नोटिस भेजा गया है। इसको भी कामर्शियल निर्माण के संबंध में सीएलयू और नक्शे की फाइल निगम दफ्तर में पेश करने का आदेश दिया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663