Latest News

Punjab: STATE VIGILANCE BUREAU ने अब अपने ही पूर्व SSP आशीष कपूर को किया गिरफ्तार, पढ़िए क्या है आरोप

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 06 Oct, 2022 02:13 PM.

पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर,  PPS को STATE VIGILANCE BUREAU ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही थी। उन्हें विजिलेंस ने 19 नंबर एफआईआर में गिरफ्तार किया है। यह सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे। 

 


एआईजी आशीष कपूर सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी उसके बाद से विभाग इस चीज को गंभीरता से ले रहा था। साथ ही इनकी सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी। 
 

 

 


विजिलेंस की टीम ने करीब पांच घंटे लगाकर मोहाली में इनके द्वारा बनाई गई नई कोठी की पैमाइश की थी। साथ ही कोठी बनाने में खर्च किए गए पैसे का हिसाब इनसे मांगा गया था। उसके बाद से विजिलेंस की कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। साथ ही इनके बयान कमलबद्ध किए थे। जिसके बाद अब जांच पूरी होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। याद रहे कि इनके खिलाफ एक महिला ने भी शिकायत दी थी। जिसकी भी जांच चल रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663