Latest News

जालंधर के "लड़ाके डॉक्टर" का अब पड़ेगा नगर निगम टीम से पेचा, अवैध कंस्ट्रक्शन रोकने आए निगम अधिकारी को "जरकाकर" भगाया, अवैध निर्माण गिराने की तैयारी शुरू, पढ़िए डॉक्टर की नयी करतूत और माई हीरा गेट के क्रिमिनल नेचर वाले किताब विक्रेता की "पंचांग"*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 23 Sep, 2022 07:37 PM.

              जय हिन्द न्यूज/जालंधर


इलाज करवाने आने वाले हर हर दूसरे मरीज़ को ज्यादा फीस के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले को धक्के मारकर भगाने वाले "लड़ाके  डॉक्टर" का नया कारनामा उस समय उजागर हुआ जब बिना फीस और बिना नक्शा पास करवाए कर रहे अवैध निर्माण को रोकने आए नगर निगम अफसर को इसने "जरका" दिया और अवैध निर्माण रोकने से इंकार कर दिया।

 

 

 

दरअसल, विवादों में रहने वाले इस डॉक्टर ने नगर निगम के साथ मिलकर रामामंडी में दो अवैध शोरूम और चार अवैध दुकानें खड़ी कर दी हैं। उनके समक्ष ना तो पार्किंग और ना ही आगे कोई जगह छोड़ी गई है। शोरूम और दुकानें बिल्डिंग नियमों के तहत नहीं बनाई गई है। शोरूमों पर नगर निगम के अधिकारियों की भी नजर नहीं पड़ रही है।

 

 

 

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर ने पहले से ही राजनेताओं और नगर निगम के कुछ अधिकारियों से सारी सैटिंग कर ली है। इसी कारण नगर निगम के निचले अधिकारी वहां एक्शन करने नहीं जा रहे। अगर जाने की हिम्मत भी करते हैं तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है और उनको "जरकाकर" भगाया भी जा रहा है।

 

 

 

पता चला है कि उक्त अफसर ने यह सारा मामला नोटिंग के जरिए नगर निगम के उच्च अफसरों के ध्यान में लाकर कार्रवाई का दवाब बना दिया है क्योंकि अब रिकार्ड में यह सब आने के बाद उच्च अफ़सरों को एक्शन लेना ही पड़ेगा अन्यथा आने वाले समय में उनकी जवाबदेही बन जाएगी।

 

 

 


बता दें कि नगर निगम ने हाल ही में शहर की कई दुकानों को इसलिए सील किया था कि उनके पास पार्किंग नहीं थी। ऐसे में उक्त शोरूमों पर नगर निगम कारवाई क्यों नहीं कर रहा है, यह बड़ा सवाल नगर निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर ही नहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ नारा बुलंद करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के दावों पर भी खड़े कर रही है।

 

 


– उधर, जालंधर के माई हीरा गेट में स्थित किरन बुक शॉप के मालिक फिर से विवादों में घिरे है। किरन बुक शॉप पर निगम एक बार फिर से कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, किरन बुक शॉप की कामर्शियल इमारत को निगम ने अवैध बता कर कई महीने पहले सील कर दी थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई। जानकारी के मुताबिक इसमें फिर से कामर्शियल काम हो रहे हैं। जिसके कारण एक बार फिर से किरन बुक शॉप के मालिक को निगम ने सील खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है।
निगम अफसरों के आरोप है कि किरन बुक शॉप ने बगैर इजाजत के सील खोल ली है। कहा गया है कि किस आधार पर इस सील इमारत का ताला खोला गया। अगर नगर निगम के परमीशन के बगैर सील खोली गई है तो किरन बुक डिपो के मालिक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663