Latest News

PUNJAB : जालंधर में MLA शीतल अंगुराल और MLA रमन अरोड़ा ने भाजपा को दिया करारा झटका, 4 पार्षद समेत कई कार्यकर्ता AAP में किए शामिल, West में अकेले पड़े मोहिंदर भगत, "VERY GOOD-VERY GOOD" करते-करते हो गया "VERY BAD-VERY BAD"

By JAI HIND NEWS/REPORT

Published on 13 Sep, 2022 11:06 PM.

 

           जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/जालंधर


जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल और MLA रमन अरोड़ा ने नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका दिया है। जहां कुछ दिन पहले डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी समेत चार कांग्रेसी पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा कर हलचल तेज कर दी थी।

 

 

 

वहीं आज पार्षद वीरेश मिंटू, पार्षद श्वेता धीर, पार्षद संघा, पार्षद अनीता सहित कई नेताओं ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। यह रस्म जैसे ही सर्किट हाउस में अदा हुई, जालंधर वेस्ट एरिया में "VERY GOOD-VERY GOOD" करने वाले भाजपा के चुनाव हारे प्रत्याशी मोहिंदर भगत के समय "VERY BAD-VERY BAD" हो गया। चर्चा यह भी सुनने को मिली कि इस ज्वाइनिंग से AAP वाले कम खुद BJP वाले काफी खुश थे क्योंकि इससे हल्का वेस्ट में भगत फॅमिली का तिलिस्म टूटा है।

 

 

 

 

महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते आज सर्किट हाउस में की गई मीटिंग ने भाजपा को झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है।

 

 

 

 

 

इनमें अमित संधा और उनकी पत्नी चंद्रजीत कौर संधा, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य मौजूद थे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663