Latest News

*पंजाब: जालंधर West के MLA शीतल अंगुराल ने दोआबा की राजनीतिक पिच पर मारा SIXER, जालंधर के डिप्टी मेयर बंटी, कांग्रेसी पार्षद मिन्टू जुनेजा, रोहन सहगल समेत कई हुए AAP में शामिल, MCJ चुनाव में AAP की जमीन हुई मजबूत, जल्दी देखने को मिलेगा MLA रमन अरोड़ा का "पावर प्ले"*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 05 Sep, 2022 09:40 PM.

                जय हिन्द न्यूज/जालंधर

कांग्रेस छोड़ने वाले जालंधर के डिप्टी मेयर हससिमरनजीत सिंह बंटी ने आज अपनी पैतृक कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल की अगुवाई में आज डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस के कौंसलरों और नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर लिया।

 

 

यह खबर जैसे ही फ्लैश हुई तो यह जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई क्योंकि इससे जालंधर ही नहीं, पूरे दोआबा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चूंकि डिप्टी मेयर बंटी की युवाओं में मजबूत पकड़ है। इसका लाभ AAP को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद MLA रमन अरोड़ा का "पावर प्ले" भी जल्दी देखने को मिलेगा।

 

 

 

जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने वार्ड-24 के पार्षद राजिंदर मिन्टू जुनेजा, पंजाब मंडी बोर्ड के डायरेक्टर बलजीत सिंह पोपी, पार्षद रोहन सहगल, वार्ड-72 के कौंसलर मिन्टू गुज्जर औऱ अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ AAP ज्वाइन कर लिया। इन्हें AAP ज्वाइ करवाने में विधायक शीतल अंगुराल की भूमिका सबसे अहम रही।

 

 

 

 

आपको बता दें कि डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी की युवाओं में बड़ी अच्छी पकड़ है। खासकर दोआबा क्षेत्र में बंटी की युवाओं में मजबूत पकड़ के कारण AAP की स्थिति काफी मजबूत होगी। इससे नगर निगम चुनाव में AAP को बड़ा फायदा होगा। डिप्टी मेयर बंटी के साथ पार्षद मिन्टू जुनेजा औऱ रोहन सहगल की कांग्रेसी वर्करों में जबरदस्त पकड़ है, जिसका फायदा अब सीधे तौर पर AAP को होगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663