Latest News

*मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब लोक सेवा आयोग में अब 10 की जगह होंगे पांच सदस्य*

Published on 03 Aug, 2022 06:47 PM.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब लोक सेवा आयोग में सदस्यों की संख्या घटा दी है। इसके पीछे उन्होंने बचत का तर्क दिया है। अब आयोग में पांच सदस्य होंगे। पहले इनकी संख्या 10 होती थी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले से आयोग के कामकाज पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। पंजाब के करदाताओं का पैसा बचाना प्राथमिकता है। सीएम भगवंत मान ने किसानो को भी राहत दी है। सरकार ने मूंग की सरकारी खरीद की तारीख बढ़ा दी है। अब 10 अगस्त तक मूंग की सरकारी खरीद होगी। पहले 31 जुलाई तक होनी थी। खरीद का समय बढ़ाने की मांग को सीएम भगवंत मान ने मान लिया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663