Latest News

*जालंधर सिटी पुलिस मेहरबान तो "दल्ले" पहलवान, मसाज पार्लर और स्पा सैंटर बने सैक्स रैकेट का अड्डा, साबी और सैम बंधक बनाई लड़कियों से करवा रहे जबरन जिस्मफरोशी, नाबालिगों के भी कर रहे सौदे, पुलिस के नाम पर अड्डे से करते हैं हफ्ता वसूली*

By RAJESH KAPIL

Published on 03 Jul, 2022 02:56 PM.

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

 

शहर में स्पा सैंटर और सैलून चलाने की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले दिनों सीआईए स्टाफ ने अर्बन एस्टेट से एक स्पा सैंटर पर छापा मारकर लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस अड्डे के संचालक सोनू दिनकर को भी पुलिस ने नामजद किया था, लेकिन इसकी गिरफ्तारी से देह व्यापार का धंधा बंद नहीं हुआ।


स्पा सैंटर और मसाल पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाला एक और गंदा खिलाड़ी मैदान में है। इसका नाम पुलिस रिकार्ड में साबी है। माना जा रहा है कि सोनू दिनकर की गिरफ्तारी के बाद साबी सीधे तौर पर देह व्यापार के अड्डे से हफ्ता वसूली करने लगा है, जो पुलिस अधिकारियों के नाम पर लाखों रुपए लेता है। सोनू ने दबी जुबान में माना कि उनको साबी और सैम के इशारे पर ठोका गया ताकि वो नए रेट पर धंधा करके पुलिस को पहले से ज्यादा महीना दे पाए।


 
अब सुनिए, जिस्मफरोशी के धंधे में साबी का नाम कोई नया नहीं है, बल्कि साबी कभी सूर्या एंक्लेव में मसाज पार्लर की आड़ में देहव्यापार का धंधा करवा रहा है। यहां पुलिस ने छापा मारकर साबी का अड्डा बंद करवा दिया। उसके बाद साबी ने अपना नया ठिकाना रामामंडी ढिलवां चौक के पास बनाया। जहां दूसरी मंजिल पर स्पा खोलकर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। इसके बाद अब छोटी बारादरी में स्पा सैंटर औऱ मसाल पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।


भाजपा नेता  सोनू दिनकर की गिरफ्तारी के बाद साबी के साथ कुछ और लोग इस धंधे को फैला रहे है। इसमें जालंधर के PPR मार्केट में रोहित ओर अनूप की जोड़ी ने पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं। जिस जगह पुलिस का नाका लगता है, उसके पास ही मसाल पार्लर में राते रंगीन होती है।


माडल टाउन में KFC के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार
इसके अलावा माडल टाउन में KFC के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कहा जा रहा है कि यहां पुलिस खुद पैसे वसूलती है। CICI बैंक के पास भी सरेआम स्पा सेंटर चल रहा है। विदेशी लड़कियों का काला धंधा जालंधर में CAMBRIDGE स्कूल के पास सैम ने खोल रखा है जो सोनू दिनकर की शह पर चलने वाले पूजा के स्पा सेंटर के बाद बंद कर भूमिगत हो गया है।

 
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663