Latest News

*ठगी के आरोपी Anil Sharma की ट्रैवल फर्म "ARYANS ACEDMY" पर गहराया संकट, अनियमितता का जिला प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान, ADC ने licence किया सस्पेंड, अगले आदेश तक काम रोका, पढ़िए क्या की करतूत!*

By RAJESH KAPIL

Published on 29 Jun, 2022 07:33 PM.


          जय हिन्द न्यूज/जालंधर 

विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप झेल रहे ट्रैवल फर्म "ARYANS ACEDMY" के संचालक अनिल शर्मा को ADC के सामने लिखित झूठ बोलना आज महंगा पड़ गया।

 

 

 


ADC मेजर अमित सरीन ने अवैध ऑफिस खोलकर उसका संचालन करने के आरोप साबित होने पर "ARYANS ACEDMY" का licence अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है।

 

 

 

दरअसल, मामला जिला प्रशासन के ध्यान में आया था कि "ARYANS ACEDMY" का संचालक अनिल शर्मा बिना अनुमति हासिल किए अपना अवैध ऑफिस PIMS के सामने वाली मार्केट में चला रहा था। 

 

 

 


बता दे  कि  यह वही ऑफिस है जहां इनके ख़िलाफ़ करीब 8 माह पहले धरना भी लगा था और यह खुद भी बीते 1 साल से इस ऑफिस अड्रेस से अपना प्रचार कर रहे थे।
 

 

 

 

 

अब हुआ यह कि बीते माह आरोपी अनिल शर्मा को जिला प्रशासन ने SHOW CAUSE NOTICE जारी किया और अपने स्पष्टीकरण में अनिल शर्मा ने बेहद शातिराना अंदाज में यह कह दिया कि अभी शिफ्ट किया है जबकि प्रशासन को पहले से सारी खबर थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663