Latest News

*कथित कश्मीरी आतंकवादी की शरणस्थली रहे जालंधर के CT Institute में फिर हुआ बवाल, कश्मीरी मुस्लिम छात्रों ने हिन्दू लड़की से की अभद्रता, जबरन माफ़ी भी मंगवाई, हिन्दू छात्राओं में खौफ, कैम्पस में पुलिस तैनात*

By RAJESH KAPIL

Published on 11 Jun, 2022 06:34 PM.

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर 

 

 

कश्मीरी आतंकवादी की शरणस्थली रहे जालंधर के शाहपुर स्थित CT इंस्टीट्यूट में अब एक हिन्दू लड़की के साथ कश्मीर के मुस्लिम लड़कों द्वारा अभद्रता करने का मामला गरमाया है। आरोप है कि उक्त जम्मू की हिन्दू लड़की ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के हक में सोशल मीडिया पर कुछ लाइन पोस्ट की थी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सीटी ग्रुप में हिंदू-मुस्लिम विवाद में हुए देर रात हंगामे के बाद हिंदू लड़की से ही माफ़ी मँगवाईं गई। मामले नुपूर शर्मा से जुड़े विवाद का था जिसके बाद सीटी ग्रुप मैनेजमेंट ने भी मुस्लिम छात्रों का साथ देकर मात्र अपने इंस्टिट्यूट को ही बदनामी से बचाया। बता दें कि ये वही इंस्टिट्यूट है जो जालंधर के थाने में हुए बम विस्फोट के बाद पकड़े आतंकियो से इसी इंस्टिट्यूट में आतंकी हथियार के साथ पकड़े गए थे।

 

 

 

 

जालंधर में नूपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर लिखना हिंदू लड़की को इतना महँगा पड़ा सीटी इंस्टिट्यूट के कश्मीरी छात्रों मे हिंदू लड़की के विरोध में जमकर हंगामा किया ओर लड़की को इंस्टिट्यूट से बाहर निकालने को कहा जिसके बाद मुस्लिम लड़कों ने हंगामा इतना किया कि मौक़े पर पुलिस की भारी टीम पहुँची हालाँकि सीटी ग्रुप मैनेजमेंट ने उल्टा हिंदू लड़की से ही नूपुर शर्मा के पक्ष में लिखने पर उससे माफ़ी मँगवाई है ओर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट भी डिलीट करवा दी।

 

 


इस मामले में सीटी इंस्टीट्यूट के पीआरओ अमरप्रीत ने कहा है कि कश्मीरी मुसलमान छात्रों और जम्मू की हिंदू लड़की के बीच विवाद हुआ था जिसे बाद में हिंदू लड़की द्वारा डाला गया पोस्ट को डिलीट करवा कर माफी मंगवाई गई फिर मामला शांत हुआ।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663