Latest News

*पंजाब से बड़ी खबर, पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रात तीन बजे विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, DFO की डिस्क्लोजर स्टेटमेंट पर हुई कार्रवाई*

By RAJESH KAPIL

Published on 07 Jun, 2022 08:06 AM.

 

         जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/मोहाली

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहाली डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए ठेकेदार ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया है।

 

 

 

धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई।

 


पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था।

 

 

उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663