Latest News

*MBD Group की "दादागिरी",  सरकारी ग्रीन बेल्ट को बनाया "लूट का अड्डा", 1 घंटे की पार्किंग पर वसूल रहे 100 रुपए, नगर निगम कमिश्नर और CM से शिकायत, MLA रमन अरोड़ा के भी हरकत मेंआने का इंतजार*

By RAJESH KAPIL

Published on 09 Apr, 2022 12:57 PM.

 


              जय हिन्द न्यूज/जालंधर 

 

सरकारी ग्रीन बैल्ट को नगर निगम से कौड़ियों के भाव लीज पर लेकर MBD Group वालों की तरह से चांदी कूटने का मामला उछला है। आरोप लगा है कि MBD Group वाले सरकारी जमीन पर एक घंटे की पार्किंग का 100 रुपया वसूल रहे है। हालांकि पार्किंग स्पेस बिल्डिंग के अंदर भी है लेकिन जिस सरकारी जमीन पर हरियाली होनी चाहिए, उसे MBD Neopolis निगल गया है। बहरहाल, मामले की शिकायत नगर निगम कमिश्नर और C.M भगवंत मान के पास पहुंच गई है।


 
बता दे कि संविधान चौक के पास स्थित MBD Neopolis के बाहर बेशकीमती सरकारी प्रापर्टी पर MBD ने कब्जा कर लिया है। जिस सरकारी जमीन पर लोगों की सहूलते के लिए नगर निगम ने कौडियों के भाव लीज पर दिया था, वहां हाईपेड पार्किंग का धंधा चल रहा है। नगर निगम ने महज कुछ हिस्सा MBD Neopolis को पार्किंग के लिए लीज पर दिया था, लेकिन अब इसे MBD वालों ने धंधा बना दिया है।


यही नहीं अभी और सुनिए, आधे से ज्यादा ग्रीन बेल्ट पर MBD Neopolis ने अपने जेनरेटर रख कर कब्जा किया हुआ है। जबकि ग्रीन बेल्ट पर हरियाली लाना था। हरियाली तो आई नहीं, उल्टे MBD Neopolis ने वहां अपने जैनरेटर रखे और प्रति घंटा 100 रुपए की उगाही शुरु कर दी। इसका लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन कुछ करप्ट अफसरों के कारण अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

MBD Neopolis के इस गलत धंधे की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा के साथ साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम के कुछ करप्ट अफसरों के मिलीभगत से सरकार के करोड़ों रुपए की जमीन पर MBD Neopolis ने कब्जा कर रखा है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663