जय हिन्द न्यूज/जालंधर
जालंधर कैंट से उम्मीदवार रहे सरबजीत सिंह मक्कड़ ने आज चुनाव में डटकर काम करने वालों के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन पंकज शर्मा Shampy की देखरेख में किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के भारी संख्या में कई कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शामिल हुए।
स.मक्कड़ ने कहा कि इसी सब्र के साथ आने वाले समय में फिर तैयार रहे और नगर निगम चुनावों में डट कर पार्टी हेतु कार्य करें। किसी वर्कर को अगर कुछ होगा तो हम चट्टान की तरह खड़े होंगे। भाजपा पार्टी का कोई भी मुकाबला नही कर सकता।
इस मौके पर लाडी मक्कड़ ने कहा कि BJP से बढ़िया कोई पार्टी ही नही है। इस तरह ही उम्मीद है कि आप सभी हमारा साथ देते रहेंगे और सरबजीत सिंह मक्कड़ को कामयाब करेंगे। उन्होंने सबसे अधिक महिलाओं का धन्यवाद किया।
भंडारी ने कहा कि जीत और हार चलती रहेगी। पंजाब को बिखरने नही देगें। भारतीय जनता पार्टी का प्रचार और प्रसार निरन्तर चलता रहेगा। निरंतर जनता की सेवा के लिए हाजिर रहूंगा। आप पार्टी झूठे वादों के साथ सत्ता में आई है। जनता को जल्दी अपनी गलती का एहसास होगा।
इस मौके सेंट्रल हल्के के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया, वेस्ट हल्के से उम्मीदवार महिन्द्र भगत, ऋतु कौशल सहित महिला मोर्चा की सभी महिलाएं, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, अजय चोपड़ा, श्री कपूर, समर ठाकुर, पंकज शर्मा (शैम्पी), कंवर मक्कड़, कुनाल-मुकुल सभरवाल, उमेश औहरी आदि शामिल हुए और सफल आयोजन पर पंकज शर्मा शैम्पी का आधार जताया।