Latest News

*JAI HIND NEWS UPDATE* पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी भाजपा में शामिल, अपने वर्किंग स्टाइल से भाजपा नेताओं की पसंद बन गई थी मनीषा, PM मोदी भी थे उनके व्यक्तित्व से प्रभावित, एक पत्रकार ने भी सुझाया था उनका नाम, पढ़िए कैसे लगी उनके नाम पर मोहर 

By RAJESH KAPIL

Published on 14 Feb, 2022 08:32 PM.

 

           जय हिन्द न्यूज/जालंधर 

 

 

भाजपा और प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की नीतिओं से प्रभावित होकर आज जालंधर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने भाजपा जॉइन कर लिया। बताया जा रहा है कि मोदी पहले से ही उनके काम से काफी खुश भी थे।

 

 

 

 

भाजपा ज्वाइन करने पहले मनीषा गुलाटी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की मोना जायसवाल के साथ मीटिंग की। मनीषा गुलाटी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सियासी पार्टी है, देश और जनहित के लिए काम करती है।

 

 

 

 

बता दे कि पिछले कुछ सालों से भाजपा के दिग्गज नेताओं की मनीषा गुलाटी पर नगर टिकी थी। पता चला है कि एक पत्रकार के नाम सुझाने पर भाजपा टीम ने उनकी TRP की मैपिंग करनी शुरू कर दी थी। जैसी कि अंदर की खबर है कि मनीषा की रिपोर्ट काफी positive आ रही थी जिसके बाद उनको न्यौता भी भेजा गया था लेकिन उन्होंने अब सही समय देखकर आज आखिरकार BJP में शामिल होने का फैसला कर लिया।

 

 

 

 


पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनको एक दिग्गज नेता के कहने पर पहले राज्य सभा में भेजा जाएगा जिसके बाद उनको लोक सभा में उतारा जा सकता है। भाजपा का प्लान है कि एक शक्तिशाली महिला नेता को पंजाब से केंद्र में जगह दी जाए लेकिन यह सब आने वाला समय ही बतायेगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663