Latest News

पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो यह नेता हो सकते है CM/Deputy CM, जालंधर की चुनावी रैली में PM मोदी का बड़ा इशारा, जानिए क्या बोलकर कर गए इशारा

By RAJESH KAPIL

Published on 14 Feb, 2022 07:03 PM.

       जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर में दोआबा की चुनावी रैली को संबोधित करने आए और अपने संबोधन में इशारा दे गए कि अगर राज्य में भाजपा की सरकारी बनी तो मनोरंजन कालिया को वो नेतृत्व दिया जाएगा जो पिछली बार बादल सरकार की हठधर्मिता के कारण नहीं मिल पाया था। उनका इशारा डिप्टी CM के पद की तरह था। मोदी ने कहा कि मनोरंजन कालिया पंजाब में सबसे बेहतर नेता है जिनको समय आने पर आगे किया जाएगा।

 

 

 

मोदी के इस ब्यान ने कई संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में पावर सेक्टर जालंधर हो सकता है। अब चूँकि भाजपा गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है, ऐसे में कालिया को सत्ता आने पर कम से कम powerful deputy CM का पद मिलना तय माना जा रहा है। वेसे देखा जाए तो कालिया बादल सरकार के समय एक दिन के CM रह भी चुके है और पंजाब में सीनियर मोस्ट भाजपा नेता हैं।

 

 

 

 

अब अगर गठबंधन के बहुमत हासिल होने के बाद मोदी की बात सभी नेता रख लेते हैं तो कालिया का पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय होगा। मगर यह समय तय करेगा जिसका इंतजार अब खुद कालिया को भी होगा। बहरहाल, 20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को नतीजे के बाद यह तस्वीरे साफ़ होगी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663