Latest News

जालंधर में अब हिन्दु धर्म की बेअदबी, टैटू आर्टिस्ट ने लड़की के शरीर पर बनाई भगवान शिव की तस्वीर, हिन्दुओं की आस्था को पहुँची गहरी चोट, मामला पहुंचा पुलिस के पास, रोष प्रदर्शन आज

By RAJESH KAPIL

Published on 23 Jan, 2022 01:00 AM.

           जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

एक लड़की के शरीर पर भगवान शिव की पावन प्रतिमा वाला टैटू गोदने को लेकर मॉडल टाउन के टैटू आर्टिस्ट "Kamz ink zone" के मालिक के खिलाफ हिन्दुओं का गुस्सा फूट पड़ा है।

 

 

 

 

 

आर्टिस्ट की इस हरकत से आहत शिव सेना हिंद ने पुलिस कमिश्नर को Kamz के खिलाफ लिखित शिकायत देकर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने (IPC 295) का केस दर्ज करने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

शिव सेना नेता इशांत शर्मा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें Kamz की तरफ से एक लड़की की पीठ पर टैटू बनाया दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

इशांत ने कहा कि जिस प्रकार बीते समय में सिख धर्म के टैटू गोदने को लेकर पुलिस ने IPC की धारा 295-A और IT Act के तहत FIR दर्ज की थी, ठीक उसी तर्ज पर यह मामला बनता है इसलिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि ऐसा कृत्य हिन्दु धर्म की आस्था को सीधी चोट है क्योंकि आर्टिस्ट से शरीर पर बनवाए भगवान शिव की तस्वीर को लेकर अब वो लड़की हर अपवित्र स्थान पर जा रही है जिससे हिंदु मर्यादा का हनन हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

उधर, दूसरी तरफ यह भी पता चला है कि 23.01.2022 को शिव सेना टकसाली की और भगवान शिव का अपमान करने वाले Kamz Inkzone टैटू की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663