Latest News

नकोदर से MLA बनने का सपना देख रहे Tripple नाम से चर्चित दलबदलू नेता सहित 3 को जालंधर पुलिस ने एक प्रधान को ब्लैकमेल करने के आरोप में लपेटा, थाना 6 में FIR दर्ज, हिंदु धर्म का अपमान भी कर चुका है आरोपी

By RAJESH KAPIL

Published on 28 Dec, 2021 06:45 PM.

            जय हिंद न्यूज़/जालंधर

नकोदर से कांग्रेस टिकट पर इलेक्शन लड़ने का सपना लिए घूम रहे दलबदलू नेता अरविंद कुमार उर्फ अरविंद शर्मा उर्फ अरविंद मिश्रा को पंजाब पुलिस ने मॉडल टाउन के स्पा सेन्टर में हुए बलात्कार मामले से जुड़े एक ब्लैकमेलिंग मामले में लपेट लिया है।

 

 

 

खबर मिली है कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने माँ भगवती के दरबार में जूते पहनकर सम्मानित होकर हिन्दू मर्यादा का हनन कर चुके माडल टाउन के चर्चित नेता अरविंद मिश्रा, मोंटी कार्लो शोरूम के गगन दुआ और हरमीत बावा के खिलाफ फर्जी खबर बनाकर उसका प्रसारण करने और फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक बीते साल जालंधर की माडल टाऊन मार्किट में स्पा सेंटर में नाबालिग लड़की से बलात्कार का संदिग्ध मामला चर्चा का विषय रहा। पार्षद समेत कई लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से खबरें वॉयरल हुई।

 

 

 

 

 

इसी बीच इसी स्पा सेंटर के मामले से जोड़ते हुए माडल टाऊन मार्किट संस्था के प्रधान एवं Expression London शोरूम मालिक अनिल वर्मा पर भी कीचड़ उछाला गया। उक्त दुकानदार का नाम लेकर न्यूज़ कटिंग वॉयरल की गई।

 

 

 

 

 

इस मामले में शोरूम मालिक द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन को दी गई शिकायत में बताया गया कि उनके खिलाफ फर्जी न्यूज़ कटिंग तैयार करके वॉयरल की जा रही हैं।

 

 

 

 

जांच साईबर सैल, चंडीगढ़ द्वारा की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फर्जी न्यूज़ कटिंग वॉयरल करके उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई और फिरौती तक की मांग की गई। साईबर सैल द्वारा मामले की जांच के दौरान न्यूज़ कटिंग फर्जी पाई गई। इसमें युवा नेता अरविंद मिश्रा, माडल टाऊन मार्किट में स्थित मौंटी कार्लो शोरूम के मालिक गगन दुआ तथा हरमीत बावा जांच की भूमिका सामने आई।

 

 

अतः थाना नम्बर 6 में चर्चित नेता अरविंद मिश्रा, गगन दुआ और हरमीत बावा के खिलाफ धारा 384,465, 469, 511, 120 बीआई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आगे जांच में आरोपियों के खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा भी जोड़ी जा रही है।

 

 

 

इस मामले में थाना नम्बर 6 की पुलिस फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। बता दें कि नेता चर्चित नेता अरविंद मिश्रा द्वारा नकोदर विधानसभा हल्का से कांग्रेस में अपनी दावेदारी जताई जा रही है। हाल ही में उसने वहाँ अपनी गतिविधियां भी तेज की थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663