Latest News

जालंधर में MCJ officials के ईमान "FOR SALE"!, राजनेताओं की करतूतों पर पर्दा डालने की कीमत ऐसे वसूल रहे अफसर, पढ़िए कैसे बिन नक्शा-NOC खुल गया भव्य फिर शोरूम

By RAJESH KAPIL

Published on 13 Nov, 2021 05:24 PM.

          जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

 

 

स्थानीय नकदोर रोड पर वडाला चौक के पास रातोंरात एक अवैध शोरूम ने MCJ नेताओं की "कथित कृपा" से अवतार ले लिया। हैरत यह भी कि इस अवैध बिल्डिंग पर MCJ के अफसरों के इलावा मारूति कंपनी के प्रबंधन भी मेहरबान हुए है।

 

 

 

 

 

 

अवैध रूप से बने इस शोरूम में मारुति कंपनी ने अपना True Value का शोरूम खोल दिया है। इससे जहां MCJ की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है, वहीं चन्नी सरकार के दावों की पोल भी खुल गई है। अब देखना शेष होगा कि इसको लेकर मच रहे शोर की भनक अब चन्नी सरकार के कानों में जाने के बाद ऊंट किस करवट बैठता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

सूत्रों ने बताया कि नकोदर रोड पर श्री गुरु रविदास चौक और वडाला चौक के बीच मरवाहा आटो के नाम पर रातोंरात एक बड़ा सा शोरुम तैयार किया। इसके बाद यहां सुबह शोरूम खोल दिया गया। शोरूम भी मारुति कंपनी की ट्रू वैल्यू का है। ट्रू वैल्यू नाम से मारूति की सैकंड हैंड गाड़ियों का कारोबार होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

मारूति कंपनी की दरियादिली हैरानी की बात तो यह है कि मारुति कंपनी बगैर नक्शा और एनओसी के बनी इमारतों पर अपना शोरूम नहीं खोलती, लेकिन मरवाहा आटो पर मारुति के कुछ अफसर ने दरियादिली दिखाई है। अगर इस इमारत में कोई  हादसा होता है तो भगवान बचाए।

 

 

 

 

 

 

उधर, दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी आंखें बंद कर ली है। रातोंरात बने इस शोरूम से सरकार के खजाने को भारी चोट पहुंचाई गई है। जानकार बताते हैं कि इस शोरूम से नगर निगम को लाखों रुपए टैक्स आ सकता है। इस शोरूम का न तो कोई नक्शा पास है और न ही किसी तरह से कोई सीएलयू करवाया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663