Latest News

"गुरदास मान" पर FIR के बाद आया अब इस लोकसभा सांसद का नंबर, देखिए सत्ता के नशे में कैसे कर गए हिन्दू धर्म का अपमान

By RAJESH KAPIL

Published on 16 Sep, 2021 01:32 PM.

               जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

 

सिख धर्म की भावनायों को ठेस पहुंचाने के मामले में पंजाबी सिंगर गुरदास मान को बामुश्किल मिली अग्रिम जमानत की खबर अभी पुरानी हुई नहीं थी कि जालंधर के लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह की ओर से हिन्दू धर्म का अपमान किए जाने का मामला गरमा गया है।

 

 

 

 

 दरसअल, सोशल मीडिया पर सांसद चौधरी के पेज से एक तस्वीर खुद ही शेयर की गई जिसमें वह पूजनीय माता रानी की तस्वीर के आगे जोत जगाते दिख रहे हैं। मगर ऐसा करते वो यह भूल गए कि जोत जगाते समय अपने जूते नहीं उतारे और उनसे अनर्थ हो गया और हिन्दू धर्म की आस्था को गहरी चोट पहुँच गई।

 

 

 

 

 

 

 

अब नेता लोगों की चूक भी इतनी कि अकेले चौधरी ही नहीं उनके साथ जितने भी लोग थे उन्होंने भी पावन ज्योत के प्रज्वलन के समय जूते पहन रखे थे। हैरत है कि ऐसा करते समय न उन्होंने मर्यादा को याद रखा न किसी ने उनको याद दिलाया।

 

 

 

 

 

अब हुआ यह कि इस तस्वीर को लेकर हिंदु संगठनों ने आपत्ति जाहिर की है और चौधरी संतोख पर केस दर्ज करने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

दरअसल, बीएसएनएल की तरफ से हिंदी पखवाड़ा विजेताओं के लिए पुरुस्कार वितरण समारोह रखा गया था। वहां पर सांसद संतोख सिंह चौधरी को भी बुलाया गया था। इस दौरान माता रानी की तस्वीर के आगे जोत जगाई गई, जिसमें चौधरी समेत किसी ने भी जूते नहीं उतारे। इससे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अब देखना होगा कि इस विवाद पर चौधरी फंसते है या माफी मांगकर मामला खत्म करवाते हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663