Latest News

बेल रिजेक्ट होने पर भी नहीं समझा जालंधर का मशरूम कारोबारी "वक़्त का इशारा", मोहाली पुलिस ने तड़के ही "चक्क लिया रब्ब दा नाँ ले के", पढ़िए क्यों हुई कार्रवाई

By RAJESH KAPIL

Published on 06 Sep, 2021 10:42 PM.

         जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

स्थानीय मकसूदां सब्ज़ी मंडी में  ‘खालसा मशरुम’ (108 नंबर दुकान) के पंकज कत्याल जो कल तक एक नेता के भरोसे चैन की नींद सो रहा था, वो आज मोहाली के बोलेंगी पुलिस थाना की हवालात में संभवत: पछतावे में रात गुजारेगा।

 

 

 

 

 

 

 

दरसअल, "बेल के खेल" में मात खाने के बाद भी दहेज़ मांगने के आरोप में मोहाली पुलिस द्वारा नामजद पंकज कत्याल अपने घर पर आराम से नींद ले रहा था जबकि उसकी पत्नी पल्लवी ने अपनी नींद हराम होती देख पुलिस की नींद भी खराब कर रखी थी।

 

 

 

 

 

 

पीड़ित पल्लवी की गुहार के बाद सोमवार की सुबह मोहाली पुलिस बिजली बनकर उसके आरोपी पति पंकज कत्याल पर गिरी और उसकी तड़के ही उस समय नींद उड़ा दी जब उसको गुलाब देवी रोड, जालंधर स्थित उसके घर से नाईट ड्रेस में काबू कर मोहाली अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया। ASI दिलबाग सिंह ने कहा कि अब शादी के समान की रिकवरी की जाएगी और पंकज के माता-पिता पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार पंकज कत्याल का विवाह 2017 में पीड़िता के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पंकज उसको पीटता रहता था। विवाह से उसे एक 3 वर्षीय बेटा भी है। बकौल पीड़िता, पहले तो वो सब सहते हुए घर बसाने की कोशिश करती रही। बताया कि करीब 7 बार लिखित राजीनामा भी हुआ कि पंकज लड़की पर हाथ नही उठाएगा। मगर आरोप कि पंकज नही सुधरा।

 

 

 

 

 

 

अंततः पीड़िता की शिकायत पर मोहाली के थाना बेलोंगी में FIR-54 अधीन धारा 406, 498A दर्ज की गई जिसके बाद 41a का नोटिस मिलने पर आरोपी ने पहले सेशन कोर्ट और फिर हाइकोर्ट तक राहत का प्रयास किया लेकिन अपने पक्ष में कोई भी आर्डर जारी करवाने में असफल रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

उधर, जब खालसा मशरुम के पंकज कत्याल और उसके परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया। मगर हमको उनके पक्ष को प्रकाशित करने के लिए उनके पक्ष प्रस्तुत करने का इंतज़ार रहेगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663