Latest News

बड़ी खबर : जालंधर के विवादित ADCP के पुत्र समेत 4 आरोपियों पर FIR, उच्च स्तरीय  जांच के बाद हुई कार्रवाई

By RAJESH KAPIL/JALANDHAR

Published on 31 Aug, 2021 03:13 PM.

             जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

शहर के एक बहुचर्चित रेस्टोरेंट पार्टनरशिप विवाद में पुलिस कमिश्नर बदलने के बाद नया अपडेट आया है। एक उच्च स्तरीय जांच के बाद सिटी पुलिस ने रेस्टोरेंट के एक पार्टनर ग्रुप के चार सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक AIG की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज FIR से जुड़े इस रोचक मामले में हैरत की बात यह कि आरोपियों में एक मौजूदा ADCP का पुत्र और कांग्रेस नेता का रिश्तेदार समेत 2 अन्य बिजनेसमैन नामजद हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दरअसल, जालंधर के मॉडल टाउन में 2018 के दौरान खुले एक हाई-फाई नाईट क्लब के पार्टनरों के मध्य उस समय विवाद हो गया था जब बैंकिंग, पेमेंट और क्लब ऑपरेशन के अधिकार को लेकर जिम्मेदारी तय करने को लेकर पेंच फंसा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

क्लब संचालन समूह में शामिल 2 पार्टनर्स गुटों में तनातनी होने पर मामला सिटी पुलिस के पास और अदालतों में भी चला गया था जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने जुगाड़ भिड़ाकर अपने हिसाब से राजीनामा का दबाव बनाने में लग गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चूंकि जालंधर में एक पार्टनर के पिता एडीसीपी लगे हुए थे तो दूसरे गुट ने सीधे DGP के दरबार में अपनी अर्जी पेश कर दी थी जिसकी जांच का जिम्मा AIG क्राइम को सौंपा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

काफी लंबी चली जांच के बाद AIG ने अपनी सिट्टा रिपोर्ट में 1.20 करोड़ रुपए का हेरफेर किया और और एक प्लाट का भी विवाद आरोपियों के खिलाफ साबित किया, जिसके आधार पर यह मामला बीती रात IPC की धारा 406, 420, 120B के तहत दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

थाना 6 के SHO सुरजीत सिंह गिल का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को नोटिस देने के बाद कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अगर आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया तो उनको हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663