Latest News

बेशर्मी की हद: लॉकडाउन में खोली दुकान, बुक शॉप का मालिक गिरफ्तार, तीन नौकर भी रगड़े गए

By RAJESH KAPIL

Published on 09 May, 2021 09:08 AM.

 जय हिंद न्यूज/जालंधर

 

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते पंजाब सरकार ने भले वीकली लॉकडाउन लगाया लेकिन माई हीरां गेट स्थित किरन बुकशॉप के मालिक ने दुकान खोल ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड करके मालिक साहिल आनंद वासी गोपाल नगर, उनके नौकर राजेश अरोड़ा वासी टांडा रोड, विशाल नागर वासी बलदेव नगर और मोनू वासी लद्देवाली रोड को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ थाना-3 में आईपीसी की धारा 188 व डिजास्टरमैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि वीकली लॉकडाउन को लेकर पुलिस एरिया में गश्त पर थी। सूचना मिली कि माई हीरां गेट स्थित किरन बुक शॉप का मालिक लॉकडाउन को तोड़ते हुए किताबें बेच रहा था। इसके बाद एएसआई सतपाल सिंह ने टीम के साथ रेड करके किरन बुक डिपो के मालिक साहिल आनंद और उनके तीन नौकर अरेस्ट कर लिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हालांकि गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए काफी तिकड़म लड़ाई और उस नेता से भी मदद मांगी जिसके जरिये "जुगाड़" लगाकर अवैध इमारत का निर्माण किया और रेवेन्यू विभाग को भी जमकर चूना लगाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बहरहाल, पुलिस की सख्ती पाबंदी का उल्लंघन करने वालों पर बढ़ती जा रही है मगर बेहद शर्मनाक है कि किरन बुक डिपो से पहले सत करतार शोरूम के मालिक मंजीत गुलाटी, होटल रमाडा सिटी सेंटर के राजन चोपड़ा का होटल स्टाफ, TV एंकर सुगंधा मिश्रा, क्लब कबाना के मालिक दीपक चौड्डा जैसे समाज के कई जिम्मेदार लोग ही कानून तोड़ते पकड़े जा चुके हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663