Latest News

कोरोना महामारी की पाबंदी में भी खुला था यह वाटरपार्क, पुलिस ने DC के आदेश पर मालिक के खिलाफ दर्ज की FIR, तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

By RAJESH KAPIL

Published on 30 Apr, 2021 11:24 AM.

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

पंजाब सरकार के पाबंदी आदेश के बावजूद जालंधर के नकोदर रोड पर लांबड़ा स्थित वाटरपार्क वंडरलैंड एम्यूजमेंट पार्क में स्वीमिंग पूल चल रहा था। DC घनशयाम थोरी ने एक ऑडियो सुनी और दंग रह गए कि कैसे एक वाटरपार्क मालिक बेशर्मी/बेखौफ/गैरज़िम्मेदार होकर कोरोना महामारी की पाबन्दी का उल्लंघन कर रहा है

 

 

 

 

 

रूरल पुलिस को एक्शन का आदेश मिला तो थाना लांबड़ा के SHO इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह की अगुवाई में टीम ने वहां रेड कर डाली। मौके पर स्वीमिंग पूल में नहाते लोग मिले।

 

 

 

 

 

 

 

वहां से सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने वंडरलैंड के मालिक कुलवंत सिंह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के साथ कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

दरअसल, DC घनश्याम थोरी को एक ऑडियो मिली जिसमें वंडरलैंड प्रबंधन खुलेआम बुकिंग को डील कर रहा था। पुलिस को जांच का आदेश मिला तो लांबड़ा के ताजपुर स्थित वंडरलैंड में गुरुवार दोपहर पुलिस पहुंची जहां कुछ लोग नहा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस की टीम वहां पहुंची तो सूचना सही निकली। थाना लांबड़ा के SHO इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जब वहां पुलिस पहुंची तो मालिक मौजूद नहीं थे। फिलहाल मालिक कुलवंत सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663