Latest News

जालंधर में DC की सख्ती का असर, कोरोना संकट में कर रहा था ऑक्सीजन की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

By RAJESH KAPIL

Published on 28 Apr, 2021 09:37 PM.

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

कोरोना संकट में आक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले एक एजैंसी मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेहरू गार्डन रोड स्थित फेयरडील एजेंसी के मालिक अश्वनी गोयल के खिलाफ सूचना मिली थी कि वो 600 का ऑक्सीजन सिलेंडर 18,600 में बेच रहा था।

 

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक DC के तत्काल एक्शन के आदेश का पालन करते हुए एक शिकायत के आधार पर इस एजेंसी में तत्काल छापेमारी की गई। रेड के दौरान नंगलशामा के नजदीक बसंत हिल्स में रहने वाले मालिक अश्विनी गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

तलाशी लेने पर एजेंसी से 5 भरे व 6 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुए। संगठन के प्रधान ने बताया कि उक्त एजैंसी से सिलेंडर मंगवाया तो उनसे 18,000 रुपए लिए गए। फिर इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई।

 

 

 

 

 

डीसीपी ने कहा कि जांच जारी हैडीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि फेयरडील एजेंसी में ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। इसके बाद हेल्थ अफसर को साथ लेकर वहां रेड की गई। इन ऑक्सीजन सिलेंडरों को वैरिफाई करने के बाद उसके मालिक अश्विनी गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी पूछताछ की जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663