Latest News

पंजाब में पुलिस पर बढ़ता कोरोना का कहर, एक और पुलिस अफसर की वायरस इन्फेक्शन से मौत

By RAJESH KAPIL

Published on 14 Mar, 2021 10:24 AM.

कोरोना से बेखोफ होकर चल रहे लोगों के लिए यह खबर अलार्मिंग है कि फ्रंट लाइन पर काम कर रहे पंजाब पुलिस के एक और DSP की कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मौत हो गई है।

 

 

 

 

जालंधर की सब डिवीजन शाहकोट के डीएसपी वरिंदर पाल सिंह (52) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। टेस्ट मेंं रिपोर्ट पॉजिटिव आई  उनको लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

 

 

 

 

 

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके फेफड़ों में ज्यादा इंफेक्शन होगई थी। आज सुबह उनकी मौत हो गई है उनके निधन से पंजाब पुलिस में शोक की लहर है। एसएसपी जालंधर रूरल संदीप गर्ग, एसएसपी विजिलेंस जालंधर रेंज दलजिंदर सिंह ढिल्लों समेत कई अफसरों ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक डीएसपी वरिंदर पाल सिंह लुधियाना के रहने वाले थे। वह अपने पीछे बेटा, बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी कनाडा में रहती है। उनका अंतिम संस्कार आज 12 बजे सराभा नगर के पास पड़ते श्मशानघाट में किया जाएगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663