Latest News

पंजाब से बड़ी खबर, भाजपा का टांडा चुनाव प्रभारी 6 पेटी अवैध शराब सहित काबू, भाजपा ने किया पदमुक्त

By RAJESH KAPIL/JALANDHAR

Published on 01 Feb, 2021 05:16 PM.

 पंजाब के निकाय चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर है कि उनका जिला होशियारपुर के कस्बा टांडा का प्रभारी जालंधर में अवैध शराब समेत गिरफ्तार हो गया है। जालंधर कैंट के ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि परागपुर चौकी इंचार्ज एसआई सुरिन्द्रपाल सिंह ने गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी के दौरान कार को रोका। जांच के दौरान कार में 6 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

 

 

 

 

 

 

ए.सी.पी. मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार चालक भाजपा नेता अजय जोशी पुत्र तारा चंद वासी 261, हरनामदासपुरा, जालंधर को गिरफ्तार किया। आरोपी से अब आगे पूछताछ की जा रही है कि वो यह धंधा किसके लिए और किसकी मदद से कर रहा था।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि आरोपी से 2 पेटी ब्लैंडर्ज प्राईड, 2 पेटी 100 पाईपर तथा 2 पेटी वैट-69 की बरामदगी हुई है। प्रारंभिकजांच में फिलहाल यही तथ्य सामने आई है कि अजय जोशी लुधियाना से शराब लाकर जालंधर में बेचता था। जांच कीजाएगी कि अजय जोशी लुधियाना से किस शराब ठेके से सस्तीशराब लाकर यहां बेच रहा था।

 

 

 

 

उधर, जोशी की गिरफ्तारी के बाद पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने जारी बयान में कहा कि अजय जोशी को इस आरोप के चलते तत्काल प्रभाव से भाजपा के सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया है।

 

 

बता दे कि आरोपी अजय जोशी लंबे अर्से से भाजपा से जुड़ा है और भाजपा के ट्रांसपोर्ट सैल का पंजाब प्रधान भी हैं। चर्चा है कि अजय जोशी शुरू से ही शराब के ठेके लेता रहा है और संभवतः उसी आड़ में शराब की तस्करी भी करता होगा जिसकी जांच होनी बाकी है। आरोपी जोशी का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ खासी नज़दीकीयां भी हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663