Latest News

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर, रिश्वत के आरोप में पटवारी काबू, पढ़िए कौन फंसा विजिलेंस के जाल में

By RAJESH KAPIL

Published on 23 Nov, 2020 02:44 PM.

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

पंजाब की जालंधर तहसील से बड़ी खबर सामने है। दोपहर तहसील कांपलैक्स में विजीलैंस टीम ने तहसील के पटवारी नरेन्द्र गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय विजीलैंस की टीम ने ट्रैप लगाया था। जैसे ही पटवारी नरेन्द्र गुप्ता ने रिश्वत की ट्रैप मनी को पकड़ा, विजीलैंस टीम ने सरकारी गवाह और शेडो गवाह के सामने रेड कर दी।

 

 

टीम ने मौके पर ही काबू पटवारी के हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग बदल गया। बता दे कि पटवारी नरेन्द्र गुप्ता गांव दिवाली हल्के का पटवारी हैं। फिलहाल इस बारे में अधिकारिक जानकारी विजीलैंस द्वारा नहीं दी गई है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663