Latest News

जालंधर में इस युवा वकील को मिली भाजपा लीगल सेल की कमान, युवाओं में जागा उत्साह

By RAJESH KAPIL/JALANDHAR

Published on 08 Nov, 2020 09:36 PM.

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

भारतीय जनता पार्टी में काफी टाइम से सक्रिय चलते आ रहे एडवोकेट लखन गांधी को भाजपा ने जालंधर के लीगल सेल की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा ने की और साथ ही उनका मुंह भी मीठा करवाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष राजीव ढींगरा भी थे।

 

 

 

श्री गांधी को पार्टी के अहम पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए श्री शर्मा ने बताया कि पार्टी पिछले 7 साल से श्री गांधी की सेवाओं पर गौर करती आ रही थी। बीते सभी चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के नोमिनेशन तैयार करने में योगदान से लेकर विपक्षी दलों को कानूनी रूप से घेरने की रणनीति बनाने में भावी योगदान दिया।

 

 

 

 

इस दौरान 2016-2017 के चुनाव में ध्वनिमत से जिला बार एसोसिएशन के उप-प्रधान निर्वाचित हुए। श्री ढींगरा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रमों और फ्रंटल में श्री गांधी प्रमुखता से शामिल होते रहे जिसके चलते उन्होंने खुद ही खुद को इस पद के लिए मजबूत दावेदार बना लिया।

 

 

 

 

 

वहीं अपनी नियुक्ति को लेकर एडवोकेट लखन गांधी ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के सदैव कार्यरत रहे है और भविष्य में भी वह पार्टी को मजबूत करते रहेंगे। चाहे किसान सम्बन्धी कानून हो या पोस्ट स्कालरशिप स्कीम की केंद्र की तरफ से जारी की गई राशि बारे हो तो चाहे महिलाओ व दलितों की सुरक्षा बारे हो, वह गांव-गांव शहर-शहर जा कर प्रत्येक जन को भाजपा की नीतियों बारे जागरूक करेंगे।

 

 

 

 

 

न्याय के लिए लड़ने के इलावा गीत-संगीत और क्रिकेट में खास रुचि रखने वाले श्री गांधी ने पार्टी हाई कमांड का तह दिल से धन्यवाद किया ओर कहा कि जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसे बखूभी निभाउंगा।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663