Latest News

पंजाब से बड़ी खबर : अवैध हिरासत मामले में Ex DGP के बाद अब डीएसपी समेत 6 पुलिस वालों पर FIR

By जय हिन्द न्यूज़/पठानकोट

Published on 14 Jul, 2020 01:42 PM.

JAI HIND NEWS

July 14, 2020

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी पर FIR केे बाद एक अन्य मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर पंजाब पुलिस के एक डीएसपी सहित 6 लोगों के खिलाफ अपहरण और अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार पठानकोट मे 2016 में भाजपा नेता रमेश चंद की हत्या मामले में 2 लोगों को 6 दिन तक सुजनापुर थाने में अवैध हिरासत में रखने के आरोप में इन 6 पुलिस वालों पर केस दर्ज किया है।

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मौजूदा डीएसपी परमवीर सिंह समेत 6 पुलिस मुलाजिमों एएसआई दिलबाग सिंह ड्यूटी अफसर, पीएचसी राजेश कुमार और संतरी ड्यूटी पर तैनात पीएचसी सोमराज, पीएचसी सरदारा सिंह, पीएचसी अजीत सिंह पर केस दर्ज किया है।

 

बताया जा रहा है कि परमवीर उस वक्त सुजानपुर थाना प्रभारी थे। सुजानपुर पुलिस ने उस समय भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व मंडल प्रधान रमेश की हत्या के बाद सलिंदर सिंह व अच्छर सिंह को घरों से उठा लिया था। उन्हें 6 दिन तक हिरासत में रखा। सलिंदर सिंह के अनुसार उसके पिता बलजीत सिंह ने हाईकोर्ट में एक पटीशन दायर करने के बाद उन्हें छुड़वाया था।

 

बता दें कि सितंबर 2016 को घर से सैर को निकले भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल प्रधान रमेश चंद की तेज हथियारों से हत्या कर दी गई थी और हत्यारे लाश को झाडिय़ों में फेंक कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663