दिल्ली के ट्रांसपोर्टर को ठगा, जालंधर के कराटे कोच पर ठगी की FIR, पढ़िए मामला
जालंधर से बड़ी खबर है कि यहां के पॉश माडल टाउन एरिया स्थित विवादित संजय कराटे स्कूल के मालिक संजय शर्मा के खिलाफ सिटी पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है। नामजद किए गए संजय शर्मा पर 4.5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। सिटी पुलिस को अशोक विहार, दिल्ली के निवासी ट्रांसपोर्टर सुखविंदर सिंह बाजवा ने बताया था कि कुछ महीनों पहले उन्होंने आरोपी संजय शर्मा से उसकी माडल टाउन स्थित संजट कराटे स्कूल वाली बिल्डिंग की डील सात करोड़ रुपए में की थी। आरोपी ने उससे साढ़े चार करोड़ रुपए ले लिए और वायदा किया था कि बैंक लोन क्लेयर करके रजिस्ट्री करवा देगा। बकौल बाजवा, बयाना लेकर तय समय में संजय ने बैंक लोन नहीं उतारा। संदेह होने पर उससे पैसे वापस मांगे तो दादागिरी पर उतर आया। अतः सिटी पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल संजय अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।