Latest News

पंजाब पुलिस के इन बहादुर ऑफिसर्ज को मिलेगा "प्रेजिडेंट पुलिस मैडल"

By जय हिन्द न्यूज़/चंडीगढ़

Published on 25 Jan, 2020 09:35 PM.

  1. ADGP शशि प्रभा द्विवेदी, DSP हरविन्दरपाल सिंह को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जाएगा
  2. बेमिसाल सेवाएं निभाने के लिए एस.पी. सुखदेव सिंह विर्क और 15 अन्यों को मिलेंगे पुलिस मैडल

 

गैंगस्टरों का डटकर और बेख़ौफ़ होकर सामना और खात्मा करने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरमीत सिंह चौहान AIG ओ.सी.सी.यू., बिक्रमजीत सिंह बराड़ इंस्पेक्टर, बलविन्दर सिंह सब इंस्पेक्टर और किरपाल सिंह ASI को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।

 

इसके अलावा शशि प्रभा द्विवेदी, ए.डी.जी.पी. मानव संसाधन विकास, पंजाब और हरविन्दरपाल सिंह विर्क, डी.एस.पी. स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल, अमृतसर को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।

 

इसके अलावा 16 अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारी जिनमें सुखदेव सिंह विर्क एस.पी., जांच, बरनाला, सुखविन्दर सिंह, डीएसपी, मोगा, हरजिन्दर सिंह, इंस्पेक्टर, एसएचओ, पुलिस थाना डिवीजऩ नं. 7, लुधियाना, सतपाल, एएसआई, 7वीं बटालियन पी.ए.पी., जालंधर, मनोज कुमार सरीन, एस.आई., कार्यालय ए.डी.जी.पी. / आम्र्ड बटालियंज़ जालंधर, गुरबाज सिंह, ए.एस.आई., ई.ओ विंग, पटियाला, सुरमेल सिंह सब इंस्पेक्टर, कुलबीरचन्द, एएसआई, 80वीं बटालियन पी.ए.पी., जालंधर, रुपिन्दर सिंह, एएसआई, कार्यालय ए.डी.जी.पी., एसओजी एंड सी.ओ.डी, पटियाला, जनक राज, एएसआई, सिआईए स्टाफ, लुधियाना (ग्रामीण), अशोक कुमार, एएसआई कार्यालय स्पैशल डीजीपी, पी एंड आर, पंजाब, चंडीगढ़, कुलदीप कौर, एएसआई, सी.आई.डी. यूनिट, चंडीगढ़, पंजाब, चमकौर सिंह, इंस्पेक्टर फिल्लौर, हरविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर, इंटेलिजेंस विंग, पंजाब, अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर, रेशम सिंह, एएसआई, कार्यालय कमांडैंट आरटीसी, पीएपी, जालंधर को बेमिसाल सेवाओं के लिए पुलिस मैडल दिए जाएंगे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663