भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। सूची में बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने रोहिणी सीट से उतारा है। वह इसी सीट से विधायक हैं। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पूर्व मेयरों रविंद्र गुप्ता और योगेंद्र चंदोलिया के भी नाम हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।
किसे कहां से दिया टिकट
1- नरेला सक नीलदमन खत्री
2- तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू
3- रिठाला से मनीष चौधरी
4- बवाना से रविंद्र कुमार इंद्राज
5- बादली से विजय भगत
6- रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता
7- किराड़ी से अनिल झा
8- शालीमारबाग से रेखा गुप्ता
9- मंगोलपुरी से करम सिंह कर्मा
10- वजीरपुर से डा महेंद्र नागपाल11- मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा12- सदर बाजार से जयप्रकाश गुप्ता13- मटियामहल से रविंद्र गुप्ता14- त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता15- मादीपुर से कैशाल सांपला16- बिजवासन सत्यप्रकाश राणा17-नजफगढ़ अजित खड़खड़ी18-मटियाला राजेश गहलोत19-मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह मोंटी20-जंगपुरा से आई एस बख्शी21-राजेंद्र नगर आर पी सिंह22-पालम विजय पंडित23- चांदनी चौक से सुमन गुप्ता24- ग्रेटर कैलाश से शिखा राय25 – विश्वास नगर से ओपी शर्मा26 – शकूरबस्ती से एससी वत्स27 – वजीरपुर से महेंद्र नागपाल28 -जनकपुरी से आशीष सूद