जालंधर। पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों ने आज अपना नया प्रधान अनुमीत सिंह सोढ़ी को चुन लिया। संस्था के इस चुनाव से इसी नाम से संचालित बिना किसी मान्यता प्राप्त संस्था को तगड़ा झटका लगा है। सोढ़ी ने कहा कि वो संस्था के नाम से लोगों को गुमराह करने वालों को जल्दी कानूनी मात देंगे।