जेएनएन/मुम्बई। यहां के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य को अंबोली पुलिस स्टेशन ने एक केस में नामजद किया है। अभिजीत पर एक महिला ने गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है। अभिजीत पर धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला पिछले कुछ समय से गायक अभिजीत के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगा रही थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सोसाइटी में किए गए काम को लेकर उसने गायक अभिजीत को फोन किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और अभिजीत ने महिला के साथ गाली-गलौच किया। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने मामला दर्ज कराया। फिलहाल गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है।