जय हिंद न्यूज/जालंधर
यहां के माडल टाउन में बीते सप्ताह हुई अप्रत्याशित सड़क दुर्घटना मृत्यु मामले में नामजद आरोपी गुरदर्शन सिंह प्रिंस ने आज स्थानीय सेशन कोर्ट में अग्रिम ज़मानत अर्जी दायर कर दी। हालांकि बीती रात एक अफवाह फैला दी गयी थी कि वो सरेंडर करने जा रहा है।
आरोपी के एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेव ने अर्जी में कोर्ट को अवगत करवाया है कि उनके क्लाइंट का कोई कसूर नहीं है। पुलिस ने Hear-say और राजनितिक दबाव में संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी प्रिंस के वकील ने अपनी पेश दलीलों के आधार पर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की मगर कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर 22.09.2025 को रिकार्ड तलब किया है।