Latest News

दो करोड़ CASH की जाली रसीद बनाकर NRI महिला को ठगा, चहार बाग के पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज-फरार, मजीठिया के करीबी माने जाते हैं आरोपी, पढ़िए खबर

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 01 Jul, 2025 04:02 PM.

 

          जय हिन्द न्यूज/जालंधर


NRI महिला के साथ एक जमीनी सौदे की आड़ में ठगी जालसाजी करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने जालंधर के चहार बाग निवासी पिता-पुत्र को संगीन एवं गैर-जमानती धाराओं के तहत नामजद किया है। केस दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले एक हलवाई से पता चला है कि केस दर्ज होने की भनक लगते ही पिता-पुत्र दोनों फरार हो गए हैं तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं।

 

 

 

 


भारतीय मूल की अमेरिकन सिटीजन इन्द्रजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह गोल्डी निवासी 312, GTB नगर जालंधर की शिकायत पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पंजाब के NRI विंग की उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर 201, चहार बाग जालंधर निवासी विकास शर्मा उर्फ चीनू पुत्र तिलक राज तथा कार्तिक शर्मा पुत्र विकास शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 420, 465, 467, 468, 471 तथा 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।

 

 

 

 


संगीन आरोपों के चलते पंजाब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में चल रहे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के बेहद करीबी माने जाते आरोपी विकास शर्मा के कई पुलिस अधिकारियों व गर्मख्याली नेताओं के साथ भी खासे लिंक बताए जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि उनको जान से मरवाने की धमकियां भी दी गई। केस दर्ज करवाने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा क्योंकि आरोपी विकास का कई बड़े अफसरों ने खुलकर फेवर किया जिसके खिलाफ वो जल्द अलग से शिकायत करेंगे।
 

 

 

 

 

उधर, केस दर्ज होने के बाद दोनों पिता-पुत्र अपने सभी मोबाइल फोन नंबर स्विच ऑफ करके गायब बताए जा रहे हैं। FIR में मौजूद कंटैंट के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों का भी पक्ष सुना है और उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है लेकिन असली रसीद पेश नहीं की। वहीं, दोनों आरोपी पिता-पुत्र ने खुद के साथ फ्राड होने की बात भी कही लेकिन पुलिस को उनकी कहानी पर जरा सा भी यकीन नहीं हुआ। हालांकि जांच ट्रांसफर करवाने के लिए दोनों आरोपी माननीय हाईकोर्ट भी गए लेकिन राहत नहीं मिली थी।

 

 

 

 

 

*क्या है पिता-पुत्र पर आरोप, पढ़िए*


बकौल पीड़ित, उसने फोहल्ड़ीवाल स्थित अपनी खेतीहारी जमीन का सौदा 6 लाख रुपए प्रति मरला के हिसाब से आरोपी कार्तिक के साथ किया था। पेशगी रकम 1.25 करोड़ रुपए वसूल किए थे। एक एग्रीमैंट भी हुआ था जिसके हिसाब से बाकी पेमेंट कुछ महीने बाद लेकर रजिस्ट्री करवानी थी और विदेश चली गई। आरोप कि जब वो स्वदेश लौटी तो उनको कार्तिक की तरफ से कोर्ट में दायर एक सिविल केस का पता चला जिसमें उनको दो करोड़ रुपए की एक कैश रसीद बारे पता चला जो कि रकम उनको आरोपी पक्ष ने कभी दी ही नहीं। पीड़ित का दावा कि उन्होंने काफी रसूखदार लोगों को बीच डालकर आरोपी पक्ष को समझाने तथा विवाद सुलझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पिता-पुत्र अड़े रहे। अत: पंजाब के एनआरआई विंग में शिकायत दी।

 

 

 

 

*पुलिस की जांच रिपोर्ट*


उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए कि आरोपी पक्ष ने एक सोची-समझी गहरी साजिश के तहत बेहद शातिराना ढंग से NRI महिला से ठगी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक शर्मा और उसके पिता विकास शर्मा उर्फ चीनू ने पहले पीड़ित महिला को झांसे में लेकर जमीन का सौदा किया। एक करोड़ रुपए पेशगी रकम देकर बयाना कर लिया और बकाया रकम अदायगी तथा रजिस्ट्री के लिए समय तय कर लिया। एग्रीमेंट के बाद पीड़ित विदेश चली गई और जब भारत लौटी तो कोर्ट में कार्तिक की ओर से किए केस बारे पता चला। केस फाइल हासिल की तो पता चला कि उसमें दो करोड़ रुपए कैश अदा किए जाने की रसीद लगी देखी जो कि उनको आरोपी पक्ष ने कभी अदा ही नहीं किए। रसीद पर कार्तिक के अलावा उसके पिता विकास शर्मा उर्फ चीनू के भी साइन थे जिसको उन्होंने दावे के साथ कोर्ट में पेश किया था। जांच में यह भी सामने आया कि दो करोड़ रुपए देने का एक व्हाटसैप संदेश मार्च की पुरानी तारीख में पेश किया जबकि रसीद एक महीने बाद लिखी गई थी। जांच में लगभग सारे आरोप साबित होने तथा फर्जीवाड़ा होने के प्रत्यक्ष प्रमाण सामने आने पर पुलिस ने पाया कि पिता-पुत्र ने मिलकर एनआरआई महिला को जालसाजी से ठगा है जिसके चलते दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663