कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा होंगे मुख्य अतिथि, 5 ब्राह्मणों का होगा विशेष सम्मान
जय हिन्द न्यूज़/जालंधर
आम आदमी पार्टी पंजाब का दोआबा क्षेत्र से सबसे बड़ा चेहरा पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली हिन्दू समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम करते आ रहे हैं। यही नहीं हिन्दू धर्म के भी हर पर्व -त्यौहार को तरजीह दे रहे हैं।
जानकारी मिली है कि उनकी मांग पर पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग ने भगवान श्री परशु राम जी के जीवन एवं शिक्षाओं का प्रसार करने के लिए उनके प्रकाश उत्सव पर जालंधर के केएमवी कॉलेज में 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:30 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दीपक बाली ने बताया कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ब्राह्मण सभाओं एवं अन्य धार्मिक संगठनों को भगवान श्री परशु राम जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने घोषणा की कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले पांच ब्राह्मणों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा लोगों को भगवान श्री परशुराम जी के जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में जानकारी देने के अलावा प्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस द्वारा प्रभु के भजन भी गाए जाएंगे।