Latest News

POLICE और बदमाशों के बीच चली गोलियां, KAUSHAL-BAMBIHA GANG के दो सदस्य गिरफ्तार

By jai hind news desk

Published on 07 Nov, 2024 01:25 PM.

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं।पकड़े गए दोनों आरोपी KAUSHAL-BAMBIHA गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।  POLICE को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के दो बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। तभी बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इस क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए।  POLICE को इनसे 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपी 4 आपराधिक मामलों में वांछित था। वहीं दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई केस दर्ज हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663