Latest News

PUNJAB में GST की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI को बड़ी सफलता, GST धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By jai hind news desk

Published on 11 Oct, 2024 01:06 PM.

 PUNJAB से बड़ी खबर है। PUNJAB में फर्जी GST बिलिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने फर्जी कंपनियां और फर्म बनाकर करीब 700 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग की। इससे सरकार को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का का चूना लगा है। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष और अमित, निवासी गुरमुख सिंह कॉलोनी MANDI GOBINDGARH के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों काल्पनिक/डमी फर्म बनाने और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के साथ 700 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग की श्रृंखला बनाने में मास्टरमाइंड थे। इस तरह सरकार को 100 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया गया। जानकारी के मुताबिक ये दोनों भाई इन खातों से एक विशेष बैंक शाखा से नकदी निकालते थे। अब तक नकदी निकासी की कुल मात्रा 717 करोड़ से अधिक थी।आरोपियों ने अपनी धोखाधड़ी गतिविधियों को कबूल कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

DGGI के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम डमी संस्थाओं, फर्जी फर्मों की पहचान कर रही है और उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो फर्जी बिलिंग की धोखाधड़ी गतिविधि में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके तार कई शहरों में फैले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663