Latest News

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

By Jai Hind News Desk

Published on 12 Sep, 2024 04:44 PM.

PUNJAB -CHANDIGARH  में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। आज का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार को पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना के बावजूद ज्यादातर जिलों में बादल नहीं दिखे। रूपनगर में 8.5 मिमी, फिरोजपुर में 3.5 मिमी, लुधियाना के समराला में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाने के बाद पंजाब का औसत तापमान 1.5 डिग्री गिर गया। पंजाब में JALANDHAR के समराला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग IMD के मुताबिक अगर आज बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663