Latest News

PPR मॉल का प्रॉपर्टी विवाद, डायरेक्टर राजन चोपड़ा की शिकायत पर दिल्ली की कंपनी के संचालको पर FIR, जालंधर निवासी बिचौलिया भी नामजद, तीन करोड़ की ठगी का आरोप

By JAI HIND NEWS/JALANDHAR

Published on 01 Sep, 2024 04:03 PM.

शहर के नामी होटल कारोबारी राजन चोपड़ा से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। सिटी पुलिस ने थाना भार्गव कैंप में राजन चोपड़ा के बयानों पर 5 लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। राजन चोपड़ा Ramada Hotel के मालिक और PPR and St. Soilder Group से है।

 

 

आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के मंडी रोज पर स्थित छतरपुर मार्ग डीएलएफ के रहने वाले परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल और भार्गव कैंप के रहने वाले आर्काइव ऑफिस इन्फ्रा के उमेश साहन के तौर पर हुई है। सभी को जल्द पुलिस समन जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर 5 आरोपी सहयोग नहीं करते तो पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

कमिश्नरेट पुलिस को दी गई शिकायत में राजन चोपड़ा ने कहा था कि दिल्ली में रहने वाले आरोपियों के संपर्क में वह उमेश के जरिए आए थे। आरोपियों ने विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस बिजनेस में इन्वेस्ट कर प्रौफिट देने का झांसा दिया था।  3 करोड़ रुपए में डील हुई थी। आरोपियों को जब पैसे मिल गए तो उन्होंने न तो कोई इन्वेस्टमेंट की कार्रवाई की और ना ही पैसे वापस किए।

 

 

 

पीड़ित के अनुसार आरोपियों द्वारा राजन चोपड़ा के फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड की तैयार करवाई गई। जिसके बारे में राजन को कानों-कान कोई खबर नहीं लगने दी गई। ये सभी बातें जब पीड़ित के सामने आई तो उसने तुरंत मामले की शिकायत दी। लंबी जांच के बाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ये मामला दर्ज कर लिया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663